हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित पुलिस लाइन का निर्माण नए साल में शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को लखनऊ से पहुंचे अधिकारियों की टीम ने एसपी अभिषेक वर्मा समेत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आगे का खांका तैयार किया है।
आपको बता दें कि पुलिस लाइन के निर्माण की जिम्मेदारी मेरठ लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए शासन से 300 करोड रुपए की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है। 16.42 हेक्टर भूमि को चिन्हित किया गया था जिसकी अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रस्तावित पुलिस लाइन का नक्शा भी तैयार हो चुका है जहां महिला व पुरुष बैरक, जिम, ग्राउंड, लाइब्रेरी, गैस एजेंसी, महिला स्वास्थ्य केंद्र, पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लिए अस्पताल, खेल का मैदान समेत तमाम सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























