हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडा दिनांक 15.12.2023 से 31.12. 2023 तक मनाया जा रहा है, शनिवार को राड़क सुरक्षा पखवाडा में आयोजित होने वाले कार्यकमों के अन्तर्गत डी०एम०पी०एस० गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ में सडक सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा काफी संख्या में प्रतिभाग किया गया। जिसमें रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) हापुड़, आशुतोष उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़ एवं स्कूल के प्रबन्धक श्री राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। सडक सुरक्षा कार्यकम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा विद्यार्थियों को सडक सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी एवं दुर्घटना से बचाव के उपाय के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सभी से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) हापुड, आशुतोष उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़ द्वारा वाहन चालकों से सडक सुरक्षा के दृष्टिगत दो पहिया वाहन की हेल्मेट (चालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित), मोबाईल फोन, गलत दिशा में वाहन का संचालन एवं अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध चेकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी, जिसके अन्तर्गत अन्य अभियोगों सहित 32 वाहनों का चालान किया गया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों सम्बन्धी शपथ दिलायी गयी तथा शासन से प्रेषित यातायात नियमों के फोल्डर, लिफ्लेट, तथा पम्पलेट भी वितरित कराये गये ।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























