हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में कुछ कार सवार स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार से निकलकर अपनी जान को जोखिम में डालकर युवा स्टंट बाजी कर रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।
पुलिस की सख्ती के बावजूद भी युवाओं में किसी का खौफ नहीं है जो कि नियमों को दर किनारे कर स्टंट कर रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र से सामने आया है। मामले से जुड़ा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























