अवैध शराब के सप्लायर्स पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के दो सप्लायर्स दबोच लिए जिनके कब्जे से पुलिस ने 80 लीटर शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार, कर लिया जिनके कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।आरोपी नयागांव इनायतपुर के धर्मवीर व गुलाब हैं।आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अवैध शराब बेचना स्वीकार किया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483





























