हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता में गांव के ही रहने वाले 15 वर्षीय छात्र व वरिष्ठ पत्रकार के भतीजे पर तीन दबंगों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान छात्र घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। शोर सुनकर दबंग मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के 15 वर्षीय भतीजे तुषार शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा शनिवार को किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो गांव के ही तीन दबंगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब तुषार शर्मा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों आग बबूला हो गए और उन्होंने धारदार हथियार से तुषार पर हमला कर उसे एक घायल कर दिया जिसके बाद तुषार गिर पड़ा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314





























