मानक विपरीत धार्मिक स्थलों से उतारे गए 69 लाउडस्पीकर शिक्षण संस्थानों के किए सुपुर्द
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा दिये गये आदेश व निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रो के विरुद्ध अभियान चलाकर 69 लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया जिन्हें शिक्षण संस्थानों को शनिवार को सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक एवं प्रबन्धकों को पुलिस कार्यालय पर बुलाया और उन्हें उतरवाए गए सभी लाउडस्पीकरों को उनके सुपुर्द किया गया, जिन्हे शिक्षण संस्थानों में होने वाले कार्यक्रमों में उपयोग में लाया जायेगा।
पुलिस ने धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं से अपील की है कि बिना अनुमति के अपने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र न लगाए तथा लाउडस्पीकरों की ध्वनि तीव्रता को मानक के अनुसार ही रखें।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























