किसानों को समर्पित है भाजपा सरकार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): भारत के भूतपूर्व प्रधानंत्री चौ.चरण सिंह का जन्मदिन भाजपा नेताओं ने शनिवार को किसान दिवस के रुप में मनाया और जनपद हापुड़ के अंतर्गत चौधरी साहेब की जन्मस्थली गांव नूरपुर की मढैया में विशेष समारोह आयोजित कर चौधरी साहेब की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर, उन्हें याद किया और केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों के प्रति समर्पित सरकार बताया।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चौधरी साहेब ने किसानों की भलाई व देश की तरक्की के लिए जो कार्य किए, उससे देश की राजनीति पर असर हुआ। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के प्रति समर्पित सरकार है और किसान हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना कर उन्हें लागू किया है। केंद्र सरकार ने चौधरी साहेब के मार्ग दर्शन को पूरी तरह आत्मसात किया है।
समारोह का शुभांरभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, गढ़ के विधायक हरेंद्र तेवतिया, हापुड़ के विधायक विजयपाल तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने चौधरी साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।
समारोह स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जिसमें कृषि में उपयोग होने वाली सामग्री तथा कृषि उत्पाद प्रदर्शित किए गए। समारोह में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया और अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
समारोह में ग्राम प्रधान राजीव सिरोही, डा.पायल गुप्ता, मोहन सिंह, शशि गोयल, जय भगवान शर्मा, यशोदा शर्मा, रीना गर्ग, मनोरमा रघुवंशी, राहुल चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065





























