सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति छात्रों को किया जागरूक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला के बाबूगढ़ में स्थित पी. एम श्री केंद्रीय विद्यालय EBS.Babugarh cantt. के प्राचार्य दीपक कुमार ने बताया कि PM श्री कार्यक्रम के तहत विद्यालय में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति विद्यार्थियो को जागरूक करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में M एस. के. मल ,जिला वन अधिकारी (DFO) हापुड़ ने भाग लिया।
एस. के. मल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमे विकास तो करना ही है लेकिन विकास के साथ- साथ प्राकृतिक संपदाओं का इस तरह से प्रयोग करना है कि हमारे आने वाली पीढ़ियों को भी वही सुविधा मिले जो आज हमे मिल रही है। यदि हम लोगों ने पेड़ों की अन्धाधुन्ध कटाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन के सिलेंडर के साथ जीवन बिताना पड़ेगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के द्वारा भी प्रश्न पूछा गया जिसका उत्तर मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया ,उनके उत्तरों से बच्चे लाभान्वित हुए।एक प्रश्न के उत्तर में बताया गया कि हमलोगों को युकीलीपटस का पेड़ लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह पेड़ भारी मात्रा में भूगर्भीय जल का अवशोषण करके भूमि को नुकसान पहुंचाता है। उसके जगह पर मालावार का पेड़ लगाना चाहिय जो कम पानी का इस्तेमाल करके अधिक हरियाली और ऑक्सीजन प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन उदय नाथ सिंह एवं रामानंद राय ने किया।

VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!