आबकारी विभाग की दो टीमों ने की सघन चैकिंग, हाथ कुछ नहीं आया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के आबकारी विभाग की दो टीमों ने टोल टैक्स सहित कई स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया परन्तु टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ के पर्यवेक्षण मे 21दिसम्बर 2023 को आबकारी टीम ने प्रवर्तन कार्य किया।
वीo केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 मय स्टाफ द्वारा अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में अवैध शराब के विरुद्ध कैंटीन/दुकानों/टोल आदि की चैकिंग की गई और साथ ही सिखेड़ा मोड़ देशी/सिखेड़ा मोड़ विदेशी/शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान cctv कैमरे 24 घंटे क्रिया शील रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात आबकारी निरीक्षक द्वारा छिजारसी टोल प्लाजा पर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 मय आबकारी स्टाफ द्वारा देसी/विदेशी/बियर शेखपूर,देसी/विदेशी/बियर होशियारपुर गढ़ी, लुखराना देसी, बछलौत देसी का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया व स्टॉक सत्यापन किया गया,एव आकस्मिक रुप से निरीक्षण किया गया आकस्मिक रुप से दुकान में रखे पौवो, बोतलो के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























