सांसदों के निलंबन पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 43 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में हापुड़ कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को इंडिया गठबंधन ने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इतने सांसदों को निलंबित करना लोकतंत्र की हत्या है। यह तानाशाही है जो कि नहीं चलेगी। भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज किया। शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि 143 सांसदों को निलंबित करना संसद की मर्यादा को कुचलना है। संविधान के विरुद्ध यह काम किया गया है। सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी और गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही निलंबन को भी वापस लिया जाए।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान गुर्जर ने बताया इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया जिसके बाद प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने सांसदों के निलंबन को लेकर कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है।

इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम लिखा एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सांसदों के निलंबन को अविलंब निरस्त किया जाए, संसद में विस्तृत चर्चा के अवसर पर उपरांत विधेयक या संशोधन विधेयक पास कराया जाए, महंगाई, बेरोजगारी, संसद भवन सुरक्षा के मुद्दे, रोजगार आदि मुद्दों पर चर्चा की जाए। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सपा के जिला अध्यक्ष बबलू प्रधान, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, एडवोकेट ललित, संजय गहलोत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065








  • Related Posts

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
    error: Content is protected !!