👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव सरावनी के नाले में मृत मिले तीन गौवंशों के शव को राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवा कर उसमें दबा दिया। दरअसल ग्रामीणों ने तीन गौवंशों को मृत अवस्था में नालों में देखा था जिसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री सौरभ शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की सहायता से तीनों शवों गड्ढा खोदकर दबा दिया। प्रधान आसिफ चौधरी, प्रधान पफरमाण मोमिन आदि उपस्थित रहे।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811























