हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किंगखान शाहरुख़ खान की डंकी फिल्म गुरुवार आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर शाहरूख के फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई शाहरूख की फिल्म डंकी का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमा हॉलों के बाहर नजर आ रहा है। वहीं हापुड़ जिले में शाहरूख खान का एक ऐसा फैन सामने आया है जिसने शाहरूख की इस मूवी के लिए सिनेमा हॉल की पूरी 260 सीटें बुक कराई हैं और शाहरूख के सभी फैन्स को अपनी ओर से फ्री में फिल्म दिखाई है। वहीं हापुड़ के शाहरुख़ ख़ान के फैंस क्लब की तरफ़ से सिनेमा हॉल के बाहर शाहरुख़ ख़ान के पोस्टर को दूध से नहलाया गया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।
आपको बता दें शाहरूख खान के वसीम खान नाम के इस फैन्स ने अपना फैन क्लब बना रखा है, जिसका नाम भी उसने शाहरूख खान के नाम पर एसआरके रखा है। वसीम खान ने बताया कि वह बचपन से उनके बहुत बड़े फैन रहे हैं। काफ़ी समय से फ़िल्म को लेकर तैयारी चल रही थी। शाहरुख़ के पोस्टरों को दूध से नहलाया गया है और मिठाई से भी सभी फ़ैन्स का मुँह मीठा किया गया है।
वसीम खान के दोस्त आबिद ने बताया फ़िल्म को लेकर काफ़ी अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा।
शाहरूख की फिल्म डंकी का फर्स्ट डे देखने के लिए आये हैं। एसआरके फैन क्लब की ओर से हापुड़ के एनवाई सिनेमा हॉल की सभी 260 सीटें बुक की गई हैं।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202





























