पुलिस की सक्रियता से हापुड़ में बड़ी वारदात बची, मुठभेड़ में बदमाश घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच बुधवार की मध्य रात्रि के करीब चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश की पहचान थाना धौलाना के गांव देहरा के गरीबा के पुत्र समीर के रुप में की गई है। समीर थाना धौलाना के टाप टेन, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर व दस हजार रुपए का इनामी बदमाश है जिसके विरुद्ध करीब डेढ़ दर्जन मुकद्दमें दर्ज है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस को बुधवार की रात को चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक बदमाश पर सवार दो शातिर बदमाश चितौली की ओर से आ रहे है। थाना हाफिजपुर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो दो बदमाश एक बाइक पर आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने लगे, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश गांव देहरा का समीर है जबकि उसका साथी सालेपुर कोटला का गुलफाम फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस, तथा बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए घायल बदमाश ने बताया कि वे हापुड़ में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। पुलिस फरार बदमाश की तलाश मे है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250























