हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में नगर निकाय की सीमा का सीमांकन करने के लिए बुधवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ के कर्मचारी,अधिकारी, कानूनगो आदि ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब के पास अवैध कब्जे का अंदेशा होने पर कागजातों को भी खंगाला। तालाब के चारों तरफ की सीमा की नपाई भी ली।
अमरीक सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सीमा का सीमांकन करने के लिए बागड़पुर रोड के पास नपाई की गई। इस दौरान तहसील कर्मचारी अतुल त्यागी, लेखपाल अरुण कुमार, कानूनगो अमरपाल, नगर पंचायत बाबूगढ़ कर्मचारी अवनीश कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे जहां अंबेडकर मूर्ति के सामने स्थित तालाब के चारों ओर का निरीक्षण भी किया गया।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000






















