हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है जिससे महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। साथ ही आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क कर मदद मांग सके। इसी के साथ उन्हें रोजगार के अवसर पाने के लिए भी बताया जा रहा है कि किस तरह महिला आत्मनिर्भर हो सकती है?
जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव जटपुरा में भी महिलाओं को जागरूक किया गया और मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया। महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी, ग्राम प्रधान सुषमा तेवतिया, समाजसेविका शालू चौधरी, जिला प्रशिक्षण टीम ने इस दौरान महिलाओं को जागरुक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधान पति चौधरी जितेंद्र, रेनू, शिवानी, रीना, संगीता, मंजू, मीनू सैनी आदि उपस्थित रहे।





















