भाई को गोली मारने का मामला, पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में शनिवार को अपने छोटे भाई पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गंभीर धारा में रिपोर्ट लिखी है। परिजनों ने जब तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने यह कार्य की है।
आपको बता दें कि शनिवार को कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी जुगल किशोर शर्मा ने बिजली बिल को लेकर अपने सगे भाई सोमेंद्र शर्मा पर लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर कर दिए थे। फायरिंग के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने खुद ही मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कपूरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

































