👁 0 views Views
अवैध कब्जा कर गेट निर्माण का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना कार्यालय के बगल में अवैध कब्जा घोषित कर निर्माण करने का मामला सामने आया है। इसके बाद एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी।
शिकायत कर्ता राम भरोसे तोमर ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को अवैध कब्जाधारी घोषित किया था। कब्जाधारी ने करोड़ों रुपए की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए गेट का निर्माण कर लिया। डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

































