Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत बाजार से घर लौट रही एक युवती के सरेराह कपड़े फाड़ने, दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस में तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार की दोपहर उसकी 22 वर्षीय बेटी बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ला न्यू भीम नगर निवासी शिवम ने उसकी बेटी को रोक लिया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लीलता का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास लोग इकट्ठा होने लगे जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

































