हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर परचून के समान से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गया। इस दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ। परचून का सामान सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बिखरे सामान को हटवा कर यातायात व्यवस्था को चालू कराया।
मामला रविवार की तड़के का है जब एक ट्रक परचून का सामान लेकर दिल्ली से बिहार जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा में मध्य गंग नहर पर पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और वह पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गया। लाखों रुपए का परचून का सामान हाईवे पर बिखर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सामान हटाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

































