हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट स्थित पुराने श्मशान घाट के पास रविवार को गंगा नदी में मछली और साइबेरियन पक्षी पकड़ने की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। वन क्षेत्राधिकार करण सिंह ने कहा है कि प्रवासी पक्षियों का संरक्षण हर हाल में किया जाएगा। रविवार को कुछ युवक साइबेरियन पक्षी और मछली पकड़ रहे थे जिसके बाद वन विभाग को मामले से अवगत करायागा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसे देखकर आरोपी भागने में कामयाब रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295























