हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित बसंत एनक्लेव में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर नकदी, सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बोरिंग टेक्नीशियन मोनिका हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित बसंत एनक्लेव में रहती है जो कि शनिवार की रात को अपने परिजनों के साथ देहात क्षेत्र स्थित सुभाष नगर गई हुई थी। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए और घर में रखा कीमती सामान और नकदी को चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने मोनिका को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन घर पहुंचे तो हालात देखकर उनके होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























