हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिवाल के नेतृत्व में किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हापुड़ बाईपास पर किसान सम्मेलन में अमरोहा जाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजकुमार चाहर (सांसद फतेहपुर सीकरी) एवम क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव के लिए तैयारी करने के दिशा-निर्देश दिए व सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बताया तथा किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही लाभान्वित योजनाओं के बारे में बताने को कहा। आगामी चुनाव में एकजुट होकर एक बार फिर राष्ट्र में भाजपा सरकार बनवाने का आह्वान किया ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सिवाल जिला महामंत्री विजय खरे , योगेंद्र चौधरी चैयरमैन भूमि विकास बैंक ,मनजीत सिंह, जयपाल चौधरी,जसवीर सिंह, सहित वर्मा, सतीश मसनद, सुधीर त्यागी, अमित त्यागी, आशु त्यागी, रोहित परताप सिंह, जिनेन्द्र चौधरी, वह अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811





























