हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने रविवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया। जनपद के पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ एचपीडीए के अधिकारियों ने अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया और पांच प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
एचपीडी ने 6000 वर्ग मीटर में सुदीप पाठक द्वारा गांव परसोन पिलखुवा में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया, 7000 वर्ग मीटर में मुकेश और संदीप पाठक द्वारा गांव परसोन में ही की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पिलखुवा के छिजारसी परतापुर रोड पर 3500 वर्ग मीटर में अमरू, रवि, पिंटू और बृजेश कुमार द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ पिलखुवा के गांव परसोन में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर शीशपाल और गोपाल द्वारा 3,000 वर्ग मीटर तथा गांव परसोन गालंद रोड पर 6000 वर्ग मीटर में मोहम्मद हनीफ और सतीश चंद्र जैन द्वारा की गई प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता देशपाल सिंह प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158

































