हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में उत्तर प्रदेश स्टेट चेस चैंपियनशिप अंडर 15 ओपन 2023-24 इंटरनेशनल रेटिंग तथा उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप अंडर 15 गर्ल्स 2013-24 के दूसरे दिन सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा एमएलसी बीजेपी के साथ विपिन गुप्ता, यशवीर सिंह नगर डीजी, डॉक्टर सुभाष गौतम जेएमएस इंस्टीट्यूट, राकेश सिंघल संस्थापक जेएमएस इंस्टीट्यूट, डा आयुष सिंघल प्रबंधक जेएमएस इंस्टीट्यूट, प्रधानाचार्य निधि मलिक जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की उपस्थिति में कार्यकम का शुभारम्भ हुआ। चौथे राउंड के विजेता उत्तर प्रदेश स्टेट चेस चैंपियनशिप अंडर 15 ओपन के विजेता आयुष सक्सेना रामानुज मिश्रा अर्णव अग्रवाल तथा भारत बंसल रहे तथा उत्तर प्रदेश स्टेट चेस चैंपियनशिप अंडर 15 गर्ल्स की विजेता अर्चिता अग्रवाल सुमुखी शुक्ला आरोही यादव तथा गौरीका गुप्ता रही।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483























