हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 1971 युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर एतिहासिक जीत हुई व नए राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ। इस एतिहासिक विजय को प्रति वर्ष 16 दिसम्बर को वीर बलिदानियों व वीर सपूतों को नमन करने व श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की तरह शनिवार 16 दिसम्बर को जनपद के पूर्व सैनिकों द्वारा नगर पालिका परिसर हापुड़ में स्थित शहीद स्मारक पर वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर व मौन रख कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले कर्नल विवेक सिंह, जिला सैनिक बंधु उपाध्यक्ष वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी, कैप्टन गोपीचंद, कैप्टन सैनी, हवलदार शाहिद अली, सूबेदार इंन्द्रपाल आदि काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























