👁 0 views Views
गारमेंट्स के व्यापारी के निधन से शोक की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट निवासी 35 वर्षीय व्यापारी रजत सेठी का हृदयाघात से निधन हो गया जिससे व्यापारियों में शोक की लहर है। रजत सेठी उर्फ गोल्डी की गोल मार्केट में गारमेंट्स की दुकान है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह बैडमिंटन खेल कर घर लौटे। उसके कुछ देर बाद उनके सीने में तेज दर्द हुआ जिसके कुछ समय बाद गोल्डी का निधन हो गया। व्यापारियों ने शोक प्रकट किया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































