हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य समाज की लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जनपद हापुड में बाबूगढ़ छावनी, कुचेसर चौपला, सिंभावली तथा गढ़मुक्तेश्वर में वैश्य समाज के लोगो से संपर्क किया तथा राजनीतिक हिस्सेदारी की आवाज बुलंद करने के लिए लखनऊ रैली में चलने का निवेदन किया। इस मौके पर सिंभावली के युवा नगर अध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन अग्रवाल, गढ़मुक्तेश्वर युवा नगर अध्यक्ष नीतीश गर्ग और मैन बॉडी नगर अध्यक्ष पद पर विशाल सिंघल को पदाधिकारी संजय अग्रवाल ने अहम जिम्मेदारी सौंपी। वैश्य समाज के वरिष्ठ साथी अनिल गोयल सिंभावली वालो ने भी कहा कि लखनऊ रैली को सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर बृजेश जिंदल, आदित्य गर्ग, राजेंद्र प्रसाद विकास गर्ग, नरेश खेड़े वाले, कुलदीप माहेश्वरी, मूल चंद सिंघल, पंकज गर्ग, लोकेश गढ़, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























