👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक ई रिक्शा गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छोटू और उसकी पत्नी जोधा निवासी मेरठ अपनी ढाई साल की बच्ची आसिफा को लेकर बहादुरगढ़ क्षेत्र में चिकित्सक के यहां जा रहे थे। वापस ढ़ोलपुर लौटते समय एक गहरे गड्ढे में मयूरी का पहिया फंस गया जिसके चलते ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान ढाई साल की आसिफा रिक्शा के नीचे दब गई और उसने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500























