सिक्ख संगत ने गरीब परिवार की मदद की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सिख मिशन के आहवान पर एक गरीब हिंदू परिवार की बेटी की शादी के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला (अधीन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ) की सिख संगतों के द्वारा 50,000/ पचास हजार रूपए केवल एवं कुछ कपड़ो की सहायता की गई। यू पी सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 07/12/23 को उक्त परिवार ने गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला में पहुंच कर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभदयाल सिंह को बताया की दिनाँक 08/12/23 को बेटी की शादी है। बारात आएगी इंतजाम होना मुस्कल है। मदद की गुहार मुख्य ग्रंथी से की गई।जिन्होंने सभी पंजाबी सिख संगतों को मदद करने के लिए बेनती की ,जिस पर आज सभी पंजाबी सिख संगतों की तरफ से उपरोक्त मदद की गई। यह जानकारी सरदार बृजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ ने दी।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031





























