कौन होगा हापुड़ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ व मुजफ्फरनगर सहित अनेक जनपदों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को कांग्रेस की प्रदेश कमेटी में स्थान दिए जाने के बाद इन जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियों की सम्भावना बढ़ गई है।
जनपद हापुड़ कांग्रेस जिलाध्य़क्ष मिथुन त्यागी को कांग्रेस संगठन में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लोकसभा-2024 के चुनाव के मद्देनजर सूबे में संगठन को धार देने में जुटे है और वह असरदार कार्यकर्ताओं को संगठन में ओहदा देना चाहते है औऱ कांग्रेस संगठन में जातीय समीकरण व महिलाओं की नियुक्ति को ध्यान में रख कर काम कर रहे है।
कांग्रेस कमेटी जनपद हापुड़ में जिलाध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, डा. शोएब व अंकित शर्मा दौड़ में शामिल बताए गए है, जो प्रदेश हाईकमान के सम्पर्क में है। सूत्र बताते है कि जिलाध्यक्ष पद की भाग दौड़ में शामिल नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपना लेखाजोखा सौंप दिया है।
गत निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूरे सूबे सहित जनपद हापुड़ में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कड़ी मेहनत की जरुरत है। जनपद हापुड़ में कांग्रेस काफी कमजोर है और वोट बैंक पूरी तरह रुठा हुआ है। जनपद हापुड़ में भी कांग्रेस संगठन के सामने अनेक चुनौतियां मुंह बाय खड़ी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































