हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अचपलगढ़ी में बीती रात बकरी चोरों ने तीन बकरी चुरा ली और फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे डराया और सेंट्रो कार में बकरी लेकर फरार हो गए जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला निवासी सोहेल ने बताया कि वह गुरुवार की रात छप्पर में सो रहा था। इसी बीच एक सेंटर कार में सवार होकर आए तीन-चार लोगों ने दो बकरी चुरा ली। जब वह तीसरी बकरी चुराने लगे तो सुहेल की आंख खुल गई। इसके बाद उसने शोर मचाया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। सुहेल के अनुसार बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर डराया और वह बकरी लेकर फरार हो गए जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























