👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में बीती रात एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने किसी तरह खुद को बचाया।
सीटू जस्थान में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। सीटू की पत्नी और बच्चे घर में अकेले रहते हैं। मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आकर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093























