👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के पास एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। गांव की रहने वाली महिला बुधवार की दोपहर जंगल से लकड़ी लेकर आ रही थी। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur























