छह दिसंबर के चलते पुलिस अलर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की घटना को लेकर जिले में पुलिस सतर्क है और लगातार क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि संवेदनशील, अति संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र से लेकर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। विपरीत स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन को भी अलर्ट रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी निगाह हैं। जिले में जोनल सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है और क्षेत्रवासियों के साथ शांति समिति की बैठक भी की गई है। पुलिस के अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635





























