हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेज के बाहर एक व्यक्ति ने किन्नर को रोक कर उसकी पिटाई कर दी। विरोध करते हुए किन्नर नग्न हो गई और हंगामा किया। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नर को मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित किन्नर ने बताया कि वह बाबूगढ़ की निवासी है जो कि मंगलवार की शाम कहीं जा रही थी। इसी बीच किन्नर के परिचित व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ चलने का दबाव बनाया। किन्नर का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उससे मिलने का दबाव बना रहा था लेकिन वह मिल नहीं रही। इनकार करने पर आरोपी आग बबूला हो गया जिसने किन्नर की पिटाई कर दी। किन्नर ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने किन्नर को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158























