हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस को लूट की सूचना देने वाले चालक व परिचालक ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी थी जबकि उनके पैसे अमरोहा के गजरौला स्थित एक ढाबे पर कहीं गुम हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए झूठी सूचना देने के मामले में ट्रक के चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
राजस्थान के भीलवाड़ा के मुकेश ने देहात पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पास का रहने वाला किशोर उसके ट्रक पर क्लीनर है। मंगलवार को दोनों बरेली से ट्रक में प्लाई पत्ता लेकर हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में आए थे। चालक ने ट्रक को ततारपुर स्थित शराब के ठेके के पास खड़ा कर दिया और वह सो गया। जबकि क्लीनर ट्रक के पास खड़ा था। इसी बीच एक आरोपी आया और उसने क्लीनर को दबोच लिया और उसकी जेब में रखे 53 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गया। उसके बाद चालक और क्लीनर ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रथम दृश्यता मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चालक व परिचालक ने सच्चाई उगल दी और बताया कि अमरोहा के गजरौला में स्थित एक ढाबे पर उनके रुपए कहीं गुम हो गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502



























