कंडक्टर से 53 हजार रुपए लूटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक से माल उतारने पहुंचे कंडक्टर के साथ 53 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी कंडक्टर कान्हा गुर्जर मंगलवार को ट्रक में माल लेकर हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर फैक्ट्री एरिया के पास पहुंचा जहां कंडक्टर को एक काला कोट पहने व्यक्ति ने अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद कंडक्टर से 53 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया और वह मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और युवक को तलाशने का प्रयास किया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540































