परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं 7 व 8 दिसम्बर को
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं 07 दिसम्बर 2023 एवं 08 दिसम्बर 2023 को एस०एस०वी० इण्टर कॉलिज, हापुड़ के प्रांगण में आयोजित की जाएंगी।ये क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 07.12.2023 को प्रातः 11.00 बजे से होगा खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के अन्तर्गत 50 मी., 100 मी., 200 मी., 400 मी. व 600 मी. की दौड़, 4×100 रिले दौड़ तथा लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक व चक्का फेंक होना है। अन्य खेलों में कबड्डी, खो-खो, योगासन, जूडो आदि खेल संपन्न कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में व्यायाम पीटी, राष्ट्रीय एकांकी, लोकगीत व लोकनृत्य आदि कार्यक्रम कराये जायेंगे। उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 600 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रतिभाग कर प्रतियोगी बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093































