वाहन स्वामियों पर डेढ़ करोड़ का टैक्स बकाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़कों पर घूमने वाले 744 वाहन ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है। परिवहन विभाग का इन वाहनों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए बकाया है। ऐसे में आरसी जारी करने के बाद भी वाहन स्वामियों ने टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। परिवहन विभाग में करीब 19,000 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं जो विभाग को प्रति वर्ष टैक्स देते हैं लेकिन पिछले कई महीनों से अनेक वाहन स्वामी द्वारा समय पर टैक्स जमा किए बिना ही वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। ऐसे में इन वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का फैसला लिया गया है। पहले यह आंकड़ा 2 करोड़ 17 लाख रुपए था लेकिन 200 वाहनों ने लगभग 55 लाख रुपए का टैक्स जमा कर दिया। 744 वाहन स्वामियों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483































