हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह के बेटे आकाश को कुवैत में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर लेकर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर है जो फिलहाल पंजाब के अमृतसर के 144वीं बटालियन में है। सुरेंद्र के बेटे आकाश ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे सिंभावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक लाख रुपए ऐंठ लिए। नौकरी ना लगवाने और दिए गए रूपयों को वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौज किया। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने न्याय के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

































