गांव गोंदी में बदला टूटा जर्जर तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में शनिवार को जर्जर तार टूट कर मकान की विद्युत लाइन पर जा गिरा जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद तार बदलने पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया था। अब सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम ने जर्जर तारों को बदल दिया है। अधिकारियों ने एस्टीमेट पास कराकर पूरे गांव के तारों को बदलवाने का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि शनिवार को गांव गोंदी में 14 घरों के विद्युत तारों के ऊपर जर्जर तार गिर गया था जिससे करंट लगने के कारण 27 वर्षीय प्रवेज़ उर्फ गुड्डू की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि पूरे गांव में जर्जर तार है लेकिन बिजली कर्मी हादसे के बाद 100 मीटर तार लेकर ही पहुंचे। उन्होंने पूरे क्षेत्र के तारों को बदलने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को खदेड़ दिया था। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और एस्टीमेट पास कराकर पूरे गांव के जर्जर तारों को बदलवाने की बात कही। फिलहाल जो तार टूट गया था उसे बदल दिया गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103































