हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग समेत कई इलाकों में बने काम्प्लेक्स में बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर दुकानें बनी हुई है जो कि नियम विरुद्ध हैं। पक्का बाग चौराहे के आसपास बने व्यवसायिक भवनों पर निगाह डाली जाए तो प्रकाश में आएगा कि किस तरह यहां पार्किंग के स्थान पर अवैध निर्माण कर दुकानों को बनाकर बेचा गया है। पार्किंग ना होने की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी कई बार यहां से गुजरते हैं लेकिन किसी ने इस अवैध निर्माण पर शिकंजा नहीं कसा है। हापुड़ में अवैध निर्माण अधिकारियों को खुली चुनौती दे रहा है। साथ ही आपको बता दें कि हापुड़ के अपना घर कॉलोनी में भी एसएसवी कॉलेज के पीछे बिना नक्शा पास कराए फ्लैटों का निर्माण हो रहा है।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811






























