👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति छोटी बच्ची को सड़क पर पीट रहा है। बच्ची चीख रही है, चिल्ला रही है लेकिन उसके बाद भी व्यक्ति का दिल नहीं पसीजा जो नाबालिक को घसीटता हुआ ले जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एक पिता को अपनी बेटी पर काफी ज्यादा गुस्सा आया इसके बाद उसने सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास मौजूद महिलाओं ने व्यक्ति को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन उसने किसी की न सुनी और वह अपनी बेटी को घसीटता हुआ ले जा रहा है जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






























