09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा दिनांक 09.12.2023 दिन शनिवार प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं दिनांक 06.12.2023, 07.12.2023 एवं 08.12.2023 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा बताया गया कि इस वर्ष की अन्तिम / चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.12.2023 को माह के द्वितीय शनिवार को जनपद न्यायालय हापुड़ में किया जाना है। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक’ अदालत से पूर्व दिनांक 06.12.2023, 07.12.2023 एवं 08:12.2023 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिनमें अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर, अधिक से अधिक वादों का अधिक से अधिक निस्तारण किया जाना है। श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा लोगों से यह अपील भी की जाती है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 व विशेष लोक अदालत दिनांक 06.12.2023, 07.12.2023 एवं 08.12.2023 में उपस्थित होकर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सहयोग प्रदान करें।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























