👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगढ़ की कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक ने क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों से भी सवाल जवाब किया। आपको बता दें कि इस दौरान दरोगा जब्बार अहमद ने चौराहे पर दो पहिया वाहन चालकों को रोका और उनको हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि हेलमेट लगाने से वह अपनी स्वयं की रक्षा करते हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन पर चलते समय हेलमेट का इस्तेमाल अवश्य करें। इस दौरान उपनिरीक्षक भानु, अश्विनी कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, राहुल आदि उपस्थित रहे।



























