👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध खनन और अवैध परिवहन पर नियंत्रण पाने के लिए शासन ने जिले में टीम का गठन किया है। डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यबल का गठन किया गया है जिसे कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन और अवैध परिवहन को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस टीम में एसपी द्वारा नामित अधिकारी, एडीएम, एसडीएम, डीएफओ, सीओ, आरटीओ और खनन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






























