👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हवा बेहद खराब हो चुकी है। गुरुवार की शाम को हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 को पार करते हुए 316 तक पहुंच गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसका मतलब यह है कि हापुड़ की हवा बेहद खराब स्थिति में है जो कि लोगों को बीमार बनाने के लिए काफी है। हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे 316 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। लोगों को बाहर आने पर आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें हो रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों व बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:































