ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में जनपद हापुड़ में दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या करने के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद हापुड़ समेत गाजियाबाद, दिल्ली और मेरठ में दबिश दी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही है और हापुड़ जनपद में भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पुलिस दबिश दी।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान सोमवार की रात होशियापुर गांव के पूर्व प्रधान अशोक यादव की उनके समधि ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शेखर समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का लगातार प्रयास कर रही है और इसी क्रम में उसने जनपद हापुड़ में भी दबिश दी थी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































