हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में गंगा स्नान करने आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। वह मेला स्थल के हापुड़ सेक्टर में अपने परिजनों के साथ रुका हुआ था कि शनिवार की देर रात सीने में तेज दर्द होने के बाद उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। आपको बता दें कि मथुरा जनपद के थाना कोसीकला क्षेत्र के छताना में रहने वाले अंकित कुमार ने बताया कि वह अपने परिजन के साथ कार्तिक पूर्णिमा mele में गंगा स्नान के लिए आए थे। उसके ताऊ गिरधारी लाल को शनिवार की देर रात सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाने लगे तो ताऊ की मौत हो गई। बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur





























