गढ़ गंगा मेले से श्रद्धालुओं का लौटना शुरु, 30 लाख लोगों ने डुबकी लगाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कार्तिक माह पूर्णिमा पर सोमवार की भोर में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट पर गंगा में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों को लौटना शुरु कर दिया है। अगले एक दो दिन में पूरा मेला स्थल खाली हो जाएगा। कड़कड़ाती सर्दी भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के चलते हुए कार्तिक माह में पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने तथा दान आदि करने की परम्परा है। इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब से करीब तीस लाख श्रद्धालु पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट पहुंचे। सोमवार को भोर होते ही अंधेरे में श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु गंगा तट की ओर उमड़ पड़े और गंगा में डूबकी लगा कर अपनी आस्था का परिचय दिया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भोजन व मिष्ठान के साथ मां गंगा का पूजन किया और निर्धन व असहाय लोगों को भोजन कराया तथा वस्त्र आदि दान किए। श्रद्धालुओं को मेला स्थल से लौटते हुए समस्यों से न जूझना पड़े, इसके लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए है।

विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























